मिलिए प्रत्युष सिंह से: एक्टिंग के सपने के लिए छोड़ दी थी पायलट एकेडमी

Pratyush

ऐसे तो हम सब ने बहुत सुना है कि अगर आप अपने सपनों को पूरा करना चाहो तो कोई आपको कोई रोक नहीं सकता लेकिन इसके सच्चे उदाहरण हमें बहुत कम देखने को मिलते है। ऐसे ही कुछ उदाहरण में से एक है प्रत्युष सिंह। प्रत्युष कई टीवी शोज और वेब सीरीज में नजर आ चुके हैं लेकिन उनकी जीवनी के बारे में बहुत ही कम लोगों को पता है। तो आज इस आर्टिकल के द्वारा हम आपके साथ प्रत्युष की जीवनी शेयर करेंगे, तो पढ़ते रहिए अंत तक-

Pratyush age

शुरुआती दिन-

प्रत्युष सिंह का जन्म 27 दिसंबर 1994 को उत्तर प्रदेश के जौनपुर शहर में हुआ था। प्रत्युष सिंह एक क्षत्रिय राजपूत परिवार से है। प्रत्युष के जन्म के कुछ समय बाद ही उनके परिवार वाले मुंबई में आ गए थे। प्रत्युष सिंह पिछले 18 सालों से मुंबई में है एवं उन्होंने अपनी सारी पढ़ाई यहीं से की है। मुंबई में आने के बाद से हमेशा उन्होंने एक्टिंग करने का ही सपना देखा। प्रत्युष ने अपने सपने पूरे करने के लिए पायलट तक की पढ़ाई छोड़ दी।

कोशिश मंजिल को पाने की-

प्रत्युष सिंह ने सबसे पहले Kreating Charckters एकेडमी ज्वाइन करी। इसके बाद में प्रत्युष ने पृथ्वी थियेटर ज्वाइन किया और वहां पर उन्होंने मकरंद देशपांडे से बहुत कुछ सीखा।

प्रत्युष सिंह का यह मानना है कि “मंजिले उन्ही को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है, पंख से कुछ नहीं होता हौसलो में उड़ान होती है”। 

Pratyush

एक्टिंग इंडस्ट्री में कदम-

प्रत्युष सिंह ने अपनी एक्टिंग सीखने के बाद ऑडिशन देना चालू कर दिया। बाद में प्रत्युष कई टीवी शो में नज़र आए। हाल ही में प्रत्युष ने अपना खुद का एक प्रोडक्शन हाउस भी शुरू किया है जिसका नाम गंगा जमुना छायादूत एंटरटेनमेंट है।

संघर्ष-

द सेलेब लाइफ से बात करते हुए प्रत्युष सिंह ने अपने परिश्रम के बारे में भी बात की। प्रत्युष ने बताया कि उनके पिता को उनका यह काम बिल्कुल पसंद नहीं है। मगर फिर भी उन्होनें अपने सपनों को लेकर ज़िद जारी रखी और उनके इस सफर में प्रत्युष की मां और भाई ने उनका बहुत सपोर्ट किया।

Pratyush movies

सपना फिल्मों का-

प्रत्युष सिंह ने अपना करियर तो टीवी शोज एवं वेब सीरीज से किया था लेकिन उनको हमेशा से फिल्मों में नजर आना था। प्रत्युष का यह सपना भी पूरा हो रहा है और उन्हें बड़े-बड़े प्रोडक्शन हाउस से फोन आने लगे हैं।

प्रत्युष सिंह साउथ मूवी द- चैस 7 में जल्द ही नजर आने वाले हैं।

इसे भी जरूर पढ़ें – जानें कैसे एक पायलट बन गयी पॉपुलर इंटरनेट सेंसेशन

एक्टर से प्रोड्यूसर बनना-

प्रत्युष सिंह को एक्टिंग के अलावा प्रोडक्शन करना भी बहुत पसंद है। प्रत्युष अभी वेब सीरीज के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर कई ओटीटी प्लैटफॉर्म के साथ काम कर रहे हैं। प्रत्युष का सपना है कि वह लव रंजन और मोहित सुरी के साथ में एक्टर के तौर पर काम करें।

Dan Bilzerian Pratyush

आइडल-

प्रत्युष सिंह डेन बाइल्जीरियन को अपना आइडल मानते हैं। प्रत्युष सिंह उनकी लाइफस्टाइल से बहुत प्रेरित है। प्रत्युष शाहरुख खान से भी बहुत इंस्पायर है।

Actor Pratyush

सबसे बड़ा सपना-

प्रत्युष सिंह का सबसे बड़ा सपना फिल्मों में लीड एक्टर के तौर पर काम करना है। इसी लिहाज से प्रत्युष अपने आप पर बहुत काम कर रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि 2022 तक वह एक बहुत बड़ी फिल्म में नजर आएंगे।

theceleblyf.com की पूरी टीम की ओर से प्रत्युष सिंह को उनके करियर के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 

अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगे तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें 🙂 

Gift us a Coffee:

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

satta king 786