जब बचपन की मेहनत बना जुनून, तब बने कैरी रेंस

म्यूजिक, जिसके बिना हमारा जीवन अधूरा लगता है। हम अगर दुखी होते है तब हम म्यूजिक सुनते हैं और जब हम खुश होते हैं तब भी म्यूजिक ही सुनते हैं। आज इस आर्टिकल में हम एक ऐसे शख्स के बारे में बात करने वाले है जिन्होंने बहुत ही छोटी उम्र मे म्यूजिक समझना शुरू कर दिया एवं आज वह खुद एक बेहतरीन म्यूजिक प्रोड्यूसर बन चुके हैं। इस म्यूजिक क्रिएटर का नाम कैरी रेंस है। द सेलेब लाइफ से बात करते हुए कैरी रेंस ने अपनी पूरी लाइफ जर्नी हमारे साथ शेयर की-

शुरुआती दिन-

कैरी रेंस का जन्म 28 मई, 1998 को दमन में हुआ था। कैरी रेंस ने अपनी स्कूली पढ़ाई यूएसए से की है। कैरी रेंस को सातवीं क्लास से ही म्यूजिक पसंद था। कैरी रेंस का खुद का एक म्यूजिक स्टूडियो था जिसके बाद वह म्यूजिक प्रोड्यूजिंग के बारे में और भी ज्यादा सीरियस हो गए थे।

Music Producer Karry Renes

सफर-

2010 में अपने बड़े भाई जो कि एक डिस्क जॉकी थे को देखकर कैरी ने कुछ पुराने गाने को रिमिक्स करके नए गाने बनाने को सोचा। अपनी पढ़ाई के दौरान जब भी समय मिलता था तब वह इस काम में जुट जाते थे। कैरी ने 14 साल की उम्र में ही अपना पहला रीमिक्स सॉन्ग बना लिया था। कैरी रेंस ने बताया कि वह टुमाॅरोलैंड जैसे समारोह देखकर बहुत उत्सुक हो गए थे। रेंस ने बताया कि उन्होंने वहां पर भारी मात्रा में लोगों को देखा जो कि केवल डीजे सुनने के लिए आए थे। यह सब देखने के बाद कैरी रेंस अपने आपको भी उसी ऊंचाई पर देखना चाहते थे।

2015 में कैरी रेंस डीजे का कोर्स सीखने के लिए मुंबई आ गए थे। कैरी ने भारत के जाने-माने डीजे से शिक्षा ग्रहण की। कैरी रेंस ने बताया कि आज वह उनके सबसे अच्छे दोस्त भी है। आज भी जब कैरी रेंस को कुछ समस्या होती है तो वह कैरी की बहुत मदद करते हैं। कैरी रेंस ने बताया कि उन्होंने ज्यादातर चीजें वीडियो देखकर ही सीखी है। कैरी रेंस ने अपना पहला गाना रिलीज करने से पहले 2 साल का ब्रेक लिया था क्योंकि वह अपनी रचना पर पूरा पक्का होना चाहते थे। कैरी ने अपना गाना अपने दोस्तों के साथ शेयर किया जिसकी बहुत सराहना की गई। उसी दिन से रेंस ने और भी ज्यादा मेहनत करनी चालू कर दी थी।

Karry Renes songs

सपनें-

कैरी रेंस ने बताया कि वह दुनिया के सबसे बड़े कार्यक्रम में परफॉर्म करना चाहते हैं। कैरी ने बताया कि वह इन कार्यक्रम में अपना खुद का ट्रैक प्ले करना चाहते हैं। वैसे अब कैरी गाने को रीमिक्स करने से ज्यादा उसे प्रोड्यूस करने में अपना ध्यान लगाना चाहते हैं।

DJ Karry Renes

इंस्पिरेशन-

कैरी रेंस ने बताया कि वह ऋत्विज़, न्यूक्लेया जैसे ही अपना नाम कमाना चाहते हैं। कैरी ने बताया कि उनका सरनेम असल में उनका निकनेम है। अपनी इंस्पिरेशन के बारे में बात करते हुए कैरी ने बताया कि हीरोबस्ट और क्रिवेला सिस्टर्स उनकी इंस्पिरेशन रही है।

Karry Renes Comigo new song

यादें सनबर्न की-

कैरी रेंस ने बचपन से ही डीजे बनने का सोचा लिया था क्योंकि उनके बड़े भाई भी इसी चीज से जुड़े थे। कैरी के भाई ने बिजनेस के लिए डीजेइंग को छोड़ दिया था। कैरी ने दमन के बहुत से इवेंट्स में परफॉर्म किया है। ऐसे ही एक इवेंट में कैरी रेंस की मुलाकात सनबर्न के प्रोड्यूसर से हुई जिन्होंने सनबर्न के लिए कैरी को ऑफर दिया और फिर क्या था कैरी ने वहां भी धूम मचा दी। इस शो के बाद कैरी को बहुत सारे अवसर मिले। इसके बाद कैरी रेंस ने बहुत बड़े-बड़े इवेंट में गुरु रंधावा, ऋत्विज़, न्यूक्लेया और अली मर्चेंट जैसे कई कलाकारों के साथ में परफॉर्म किया।

Karry Renes family

अपकमिंग प्रोजेक्ट्स-

कैरी ने बताया कि बॉलीवुड में म्यूजिक प्रोड्यूस करने के लिए बहुत सारे रिसोर्सेज की जरूरत होती है। इसके बाद कैरी रेंस ने इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक बनाना चालू किया। कैरी रेंस ने इसके बाद बहुत उतार-चढ़ाव देखे और आखिर में उन्हें अपनी मेहनत का फल मिला। कैरी का घर मुंबई के मलाड में है। कैरी रेंस ने अपने दोस्त डेंक, मोहित और अर्जुन के साथ मिलकर घर में ही म्यूजिक बनाना चालू किया था। कैरी ने बताया कि उन्होंने अपने दोस्तों से बहुत कुछ सीखा है।

अपने आने वाले प्रोजेक्ट को लेकर कैरी रेंस ने बताया कि इस महीने उनके पांच ट्रैक रिलीज होने वाले थे लेकिन उन्होंने इसे साल के अंत तक टाल दिया है। कैरी के हाल ही में ‘कॉमिगो’ और ‘तू है कौन’ जैसे सुपरहिट गाने रिलीज हुए है जिन्हें अच्छा रेस्पांस मिल रहा है। 

Sunburn Karry Renes

संघर्ष-

कैरी रेंस को हमेशा अपने माता-पिता का बहुत सहयोग मिला है। कैरी ने बताया कि जब वह लैपटॉप से गाना सुन रहे थे तब उन्हें अपने कान को लैपटॉप के पास में ले जाना पड़ता था क्योंकि उस समय उनके स्टूडियो में हेडफोन नहीं था। कैरी ने बताया कि उन्होंने अपने स्टूडियो की एक-एक चीज को अपनी मेहनत से बनाया है।

खास संदेश-

कैरी रेंस ने बताया कि वह अपने आप को बहुत खुशनसीब समझते हैं कि उन्हें ऐसे दोस्त मिले हैं जिन्होंने कैरी का हर समय साथ दिया है। कैरी उनका शुक्रिया अदा करना चाहते हैं और साथ ही अपने सभी फैंस के अच्छे स्वास्थ की कामना करते हैं।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

satta king 786