इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ आई मुंबई और बन गयी उर्मीमला सिन्हा रॉय

Urmimala Sinha उर्मीमला सिन्हा

अपने सपनों को पूरा करना तो हर कोई चाहता है मगर बहुत ही कम लोग अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रयत्न करते हैं। लेकिन इतना तो पक्का है कि सच्ची मेहनत करने वालों को एक न एक दिन सफलता मिलती ही है। इसी बात को साबित करती है उर्मीमला सिन्हा रॉय जो कि अब छोटे पर्दे पर अच्छा-खासा नाम कमा चुकी है। तो कैसे अपने टैलेंट के दम पर उन्होंने अपनी पहचान बनाई और किस तरह भविष्य को लेकर उनकी सोच है, आइए जानते हैं इस आर्टिकल में-

Urmimala Sinha उर्मीमला सिन्हा age

शुरूआती दिन:

उर्मीमला सिन्हा रॉय का जन्म 27 मार्च 1994 को पश्चिम बंगाल के कोलकाता शहर में हुआ था। उर्मीमला सिन्हा रॉय अपने ढेरों सपने और अपनी कला को लेकर मुंबई में आई थी। उर्मीमला सिन्हा रॉय जब मुंबई में आई थी तब उनके पास ज्यादा कुछ पैसे वगैरह नहीं थे। और बाद में उर्मीमला सिन्हा रॉय ने एशियन स्कूल ऑफ मीडिया स्टडीज से एक्टिंग सीखी थी।

Urmimala Sinha

करियर की शुरुआत:

शुरुआत में उर्मीमला सिन्हा रॉय ने सुल्तान(2016) में एक छोटा सा किरदार निभाया था। उर्मीमला सिन्हा रॉय ने अपने सपने को पूरा करने से पहले अपनी इंजिनियरिंग पूरी करने का सोचा। उर्मीमला सिन्हा रॉय ने इंजिनियरिंग के लिए एंट्रेंस एग्जाम भी दिया लेकिन उसे छोड़ दिया और वह फिर मुंबई आ गई अपने सपने को पूरा करने के लिए।

Urmimala Sinha आयुष्मान भवः

कोशिशें सपनों को पूरा करने की:

उर्मीमला सिन्हा के परिवार से कोई भी बॉलीवुड या टीवी जगत से नहीं जुड़ा था। उर्मीमला सिन्हा रॉय आज जो भी है वह उन्होंने अपनी मेहनत से पाया है। उर्मीमला सिन्हा रॉय को सबसे पहली बार तब मौका मिला जब उन्हें द कपिल शर्मा शो में बुलाया गया। बाद में वह सावधान इंडिया, शपथ जैसे कई टीवी शोज में नजर आई। बाद में उर्मीमला सिन्हा रॉय ने स्टार प्लस के पॉपुलर शो इक्यावन में छोटा सा रोल प्ले किया। इसके बाद वह आयुष्मान भवः में लीड रोल प्ले करते हुए नजर आई। बाद में वह कई ऐड में भी नजर आई।

Email: theceleblyf@gmail.com

इसे भी जरूर पढ़ें- जाने कैसे पायलट बन गई इंटरनेट सेंसेशन

उर्मीमला सिन्हा रॉय बहुत अच्छी पर्सनालिटी है एवं उनका ऐसा मानना है कि अगर आप अंदर से खुश रहते हो तो बाहर सुंदरता अपने आप ही झलक ने लग जाती हैं।

Urmimala Sinha

टर्निंग प्वाइंट:

जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आते हैं लेकिन कुछ लोग उन उतार-चढ़ाव से हार नहीं मानते हैं और आगे ही आगे बढ़ते जाते हैं। ऐसे ही कुछ लोगों में से एक है उर्मीमला सिन्हा रॉय। उर्मीमला सिन्हा रॉय की जिंदगी में बड़ा बदलाव तब आया जब 2017 में वह आयुष्मान भव: में नज़र आ रही थी। इस शो में सुधा चंद्रन उनकी मां का किरदार निभा रही थी एवं मनीष गोयल उनके पिता का किरदार निभा रहे थे। आयुष्मान भव: के बाद में उर्मीमला सिन्हा रॉय की जिंदगी ही बदल गई। इसके बाद उर्मीमला सिन्हा रॉय के सपने पूरे होने लग गए थे।

गंदी बात Urmimala Sinha

सपनें:

भविष्य सपनों पर निर्भर करते हैं, कोई भी सपने छोटे या बड़े नहीं होते। उर्मीमला सिन्हा रॉय ने theceleblyf.com से बात करते हुए बताया कि वह हमेशा छोटे और बड़े पर्दे पर काम करना चाहती थी। उर्मीमला सिन्हा रॉय का हमेशा से यह सपना था कि वह बालाजी टेलिफिल्म्स के शो में नजर आए और उनका यह सपना सच हुआ जब उन्हें एकता कपूर की वेब सीरीज गंदी बात 4 ऑफर हुई। इसके अलावा वह तेलुगू मूवी क्लाइमेक्स में भी डांस नंबर कर आ चुकी है। उर्मीमला सिन्हा रॉय आगे भी टीवी शोज में एवं बॉलीवुड में काम करना चाहती है।

हम उम्मीद करते हैं आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा होगा, अगर आपके मन में कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं 🙂

Gift us a Coffee:

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

satta king 786